शुभ मुहूर्त में करेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य नामांकन: पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
उत्तर प्रदेश के विधनासभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कौशाम्बी के सिराथू से पार्टी के स्टार प्रचारक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रत्याशी बनाया है।
गुरूवार को केशव प्रसाद मौर्य अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 27 फरवरी को कौशांबी जिले में पांचवें चरण में मतदान होगा।
केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से नामांकन करने से पहले कड़ा धाम के शीतला माता मंदिर में शीश नवाया।
केशव मौर्य शुभ मुहर्त में दोपहर 12:30 बजे बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन करेंगे। सबसे पहले उन्होंने सुबह पैतृक निवास में मंदिर में पूजा अर्चना की। और फिर अपनी माता का आशीर्वाद लिया।
आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नामांकन होना है, जिसके लिए बुधवार रात ही वो कौशांबी पहुंच गए थे।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे।
11 बजे जेपी नड्डा प्रयागराज में विशेष विमान से एयरपोर्ट पर उतर धमेंद्र प्रधान के साथ हेलीकाप्टर से सिराथू आएंगे।
उप मुख्यमंत्री और सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को उनके खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए था। पल्लवी पटेल तो उनकी छोटी बहन के समान हैं। लोकतंत्र में सबका समान अधिकार है, इसलिए पल्लवी का भी स्वागत है।'
और ये भी कहा, 'वैसे पल्लवी के टिकट वापस करने की उन्हें सूचना मिल गई है।' उन्होंने दावा किया कि भाजपा की जीत सिराथू सहित पूरे प्रदेश में सुनिश्चित है। भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
सिराथू से समाजवादी और अपना दल की उम्मीदवार पल्लवी पटेल के बारे में कहा कि, 'वो अनुप्रिया पटेल की छोटी बहन हैं। इस नाते उनकी भी बहन के समान हैं। लोकतंत्र में सबका अधिकार है, कोई कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।' केशव प्रसाद ने कहा कि कहा , 'सिराथू से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनाव लड़ना चाहिए था।'
हेमलता बिष्ट
Sandhya Halchal News